हमारा रिश्ता एक कॉम्पिटिशन... ऐश्वर्या राय संग ऐसा है अभिषेक बच्चन का रिश्ता, किए चौंकाने वाले खुलासे

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai relationship: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता अकसर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाता है। कुछ समय पहले दोनों के तलाक को लेकर कुछ अफवाहें तेजी से फैली थीं, लेकिन स्टार्स ने एक साथ शिरकत कर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया था। वहीं हाल ही में लिलि सिंह को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी शादी और बेटी की परवरिश को लेकर खुलकर बात की।

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai

हमारे बीच में कोई कॉम्पिटिशन नहीं...

उन्होंने बताया कि बेटी होने के बाद से उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया। अभिषेक ने अपने और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कहा कि मेरे और ऐश्वर्या के रिश्ते की नींव एक पार्टनरशिप पर टिकी हुई है ना कि किसी कॉम्पिटिशन पर और ना ही किसी जेंडर रोल्स पर। उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होती कि ऐश्वर्या अपने काम को लेकर इतना सीरियस हैं। अभिषेक ने कहा कि जब मेरी मां और पिता की शादी हुई तब जया बच्चन एक बड़ी स्टार थीं इसलिए वह इस स्थिति को अच्छे से समझ सकते हैं।

मैं ऐश्वर्या को सालों से जानता हूं...

अभिषेक ने आगे कहा कि वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं। वह पहले दोस्त थे फिर कोर्टशिप, सगाई और शादी सब कुछ बैलेंस रहा, कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि काम और घर परिवार को लेकर किसी का चुनाव करना पड़ा हो।

पत्नी को मर्दानगी दिखाने के लिए...

वहीं 'ईगो' पर अभिषेक बोले कि रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी नहीं कि किसी की पीछे कर दिया जाए। मैं इस तरह का इंसान नहीं कि चाहूं कि मेरी जीत के लिए कोई पीछे रुक जाए। मैं पत्नी को सिर्फ मर्दाना महसूस करवाने के लिए उसके करियर से उसे समझौता नहीं करने दे सकता। अभिषेक ने कहा कि उनकी और ऐश्वर्या की सोच काफी मिलती जुलती है। हमारे बीच में कोई कॉम्पिटिशन नहीं छिड़ता।

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X