प्रेस्टिज के नये चेहरे अभिषेक-ऐश्वर्या
लंबे समय से विश्वसुंदरी औऱ बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या रॉय की पर्दे पर वापसी का बातें हो रही हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि वह पति अभिषेक के साथ फिल्म 'हैप्पी एनिवर्सरी' से वापसी करने जा रही हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 'धूम 3' के प्रमोशन के दौरान इन सारी बातों पर विराम लगा दिया।
फिलहाल ऐश के दीवानों के लिए एक बढ़िया खबर है कि उनकी चहेती स्टार ऐश्वर्या राय.. फिल्म में तो पति अभिषेक के साथ फिलहाल काम नहीं कर रही हैं लेकिन एक एड दोनों ने साथ में साइन किया है, जो बहुत जल्द ऑनएयर हो जायेगा।
देश के प्रमुख रसोई उपकरण ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने बॉलीवुड की मशहूर सितारा दंपति ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यह घोषणा कंपनी ने सोमवार को की। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा कि ऐश्वर्या और अभिषेक को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है और उनके साथ कंपनी 'जो बीवी से करे प्यार ..' प्रचार अभियान को दोबारा शुरू करेगी। कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 'जो बीवी से करे प्यार ..' विज्ञापन अभियान का निर्देशन अमित शर्मा करेंगे।
प्रिंट और डिजिटल प्रचार वाले इस अभियान के तहत छह नए टीवी कमर्शियल (टीवीसी) बनाए जाएंगे। मालूम हो कि ऐश-अभि इससे पहले लक्स के विज्ञापन में साथ नजर आ चुके हैं जो कि काफी हिट रहा था। देखते हैं कि इस बार दोनो पर्दे पर क्या कमाल करते हैं?
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications