अभिषेक-ऐश्वर्या की ये Lovey Dovey तस्वीर..आप बस देखते रह जाएंगे
इसमें कोई शक नहीं है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या एक बेहतरीन कपल हैं जो हर किसी के फेवरिट हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जब भी साथ में नजर आते हैं फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। पॉपुलर फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो बहुत ही क्यूट है।
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय भी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों कुछ समय पहले ही न्यूयॉर्क से लंबी छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। ऐश्वर्या राय कुछ दिनों पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में हिस्सा लेने गईं थीं।बहरहाल आप देखिए अभिषेक ऐश्वर्या की तस्वीर।

अगर फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय फन्ने खान में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर भी हैं। वही अभिषेक बच्चन भी जेपी दत्ता की फिल्म पलटन में नजर आएंगे । अभिषेक बच्चन के फैन्स अभिषेक की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Recommended Video

वहीं खबर ये भी आ रही थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अनुराग कश्यप की फिल्म में साथ में नजर आ सकते हैं। हालांकि इस खबर पर किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications