ये क्या! बीच मैदान अभिषेक- ऐश्वर्या ने किया नागिन डांस

मौका था, कोच्चि के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन सुपर लीग का, जहां अभिषेक बच्चन की टीम चेन्नईयन एफसी ने केरल ब्लास्टर्स एफसी को हराकर सेमी फाइनल में एंट्री पक्की कर ली है। लेकिन यहां जो सबके आकर्षण का केन्द्र रही, वह थीं बच्चन परिवार की बहू, ऐश।

aishwarya

जी हां, दरअसल ऐश्वर्या राय भी उसी दिन शहर में मौजूद थीं, लिहाजा उन्होंने भी अभिषेक के साथ मैच का मजा लिया। और जैसे ही चेन्नई टीम जीत गई, अभिषेक ऐश को लेकर मैदान में उतर गए, और दोनों ने जमकर खुशी मनाई। लेकिन इतना ही नही, बल्कि अभिषेक ने ऐश्वर्या ने अपना फेमस नागिन डांस भी सिखाया।

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक के किरदार में जिस एक बात ने लोगों का ध्यान आकर्षिक किया, वह था नंदू का नागिन डांस। पूरी फिल्म में नंदू एक स्पेशल नागिन स्टेप करता नजर आता है। लेकिन अब अभिषेक ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय भी यह डांस करते हुए दिखीं।

मैदान के बीच ऐश्वर्या और अभिषेक के इस नागिन डांस ने मीडिया का ध्यान आकर्षित किया और फिर क्या था! कैमरे में कैद हो गई ऐश्वर्या और अभिषेक की मौज-मस्ती से भरी यह नागिन डांस स्टेप। ऐश्वर्या यहां काफी उत्साहित दिख रही हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि अभिषेक ने ट्विटर पर भी इस बात का जिक्र किया। जूनियर बच्चन ने ट्वीट किया कि, 'बीती रात शानदार जीत मिली..और मैंने अपनी पत्नी को नागिन डांस भी सिखाया'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X