ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ पूल वीडियो देख कोर्ट पहुंचा बच्चन परिवार, 4 करोड़ का ठोका केस

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Lawsuit: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने गूगल और यूट्यूब के खिलाफ 4 करोड़ रुपये का मुकदमा किया है। उनका कहना है कि इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उनकी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। खासतौर पर डीपफेक और बिना परमिशन वाले AI जनरेटेड कंटेंट के जरिए उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यूट्यूब की पॉलिसी पर सवाल

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कपल ने कोर्ट में कहा कि यूट्यूब की कंटेंट और थर्ड-पार्टी ट्रेनिंग पॉलिसी थोड़ी परेशान कर देने वाली हैं। उनका कहना है कि जब ऐसे फेक वीडियोज यूट्यूब पर आते हैं, तो न सिर्फ लोग उन्हें देखते हैं बल्कि AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए भी उनका इस्तेमाल होता है।

किस कंटेंट पर आपत्ति?

दायर किए गए केस में साफ लिखा है कि यह मुकदमा अश्लील और विवादित एआई-कंटेंट को लेकर है। AI Bollywood Ishq नाम के एक चैनल पर 259 से ज्यादा वीडियोज मौजूद हैं, जिनमें AI से मॉर्फ किए गए क्लिप्स डाले गए हैं। इनमें से एक वीडियो में ऐश्वर्या और सलमान खान को पूल में दिखाया गया है, वहीं एक और वीडियो में अभिषेक को किसी और एक्ट्रेस को अचानक किस करते दिखाया गया है। यह सभी वीडियोज लाखों बार देखे गए हैं।

कोर्ट का आदेश

पिछले महीने हुई सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल के वकील से कहा कि वह अगली सुनवाई, जो 15 जनवरी को होनी है, से पहले लिखित जवाब अदालत में पेश करें।

तलाक की अफवाहें

बीते कुछ वक्त से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक को लेकर खबरें आ रही थीं। हालांकि, दोनों की पब्लिक अपीयरेंसेज ने यह साफ कर दिया कि उनके बीच ऐसी कोई समस्या नहीं है और वे अब भी साथ हैं।

फिल्मों का हाल

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या राय फिलहाल किसी नई फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन की अगली फिल्में King और Raja Shivaji हैं। King में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभय वर्मा भी नजर आएंगे। दूसरी ओर, Raja Shivaji छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित बायोपिक है, जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek bachchan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X