..................... Abhishek Bachchan Aishwarya Rai good news on new year 2025 with aaradhya Bachchan amid divorce - Hindi Filmibeat

बच्चन फैमिली से नया साल शुरू होते ही आई गुड न्यूज़, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय ने खुद किया कंफर्म

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का रिलेशन काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। कई बार दोनों के अलगाव की अफवाहों ने फैंस को हैरान-परेशान किया तो वहीं अब नया साल शुरू होते ही बच्चन फैमिली की ओर से फैंस के लिए गुड न्यूज़ सामने आई है।

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन दोनों ने बेटी आराध्या के साथ मिलकर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर ये फैमिली साथ में वेकेशन से लौटी तो देर रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। वीडियो देखने के बाद साफ है कि अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और इशारों ही इशारों में दोनों ने अपने रिश्ते की नजदीकियों को खुद कंफर्म कर दिया है।

इस दौरान जहां अभिषेक ने ग्रे कलर की हुडी पहनी थी, वहीं ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने थे। ऐश्वर्या और आराध्या काफी खुश नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने पपाराजी का न सिर्फ अभिवादन किया बल्कि उन्हें हैप्पी न्यू ईयर भी विश किया।

वहीं अभिषेक भी मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और पपाराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। एयरपोर्ट पर अभिषेक का केयरिंग अंदाज दिखा। उन्होंने ऐश्वर्या और आराध्या को अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाया और फिर खुद भी उसी गाड़ी से घर निकल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X