'मैं और ऐश्वर्या तलाक ले रहे', अभिषेक बच्चन के इस वायरल वीडियो से मची खलबली, सच जानकर उड़े होश

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Divorce Announcement DeepFake Video: बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के तलाक को लेकर हर रोज नई स्टोरी सामने आती रहती हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक बच्चन इस वीडियो में ऐश्वर्या के साथ अपने तलाक का ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं जिससे उनके फैंस के होश उड़ रहे हैं।
किसी को भी अभिषेक बच्चन के इस वीडियो पर भरोसा नहीं हो रहा है। और भरोसा करना भी नहीं हैं क्यों कि जूनियर बच्चन का ये वीडियो फेक है। जी हां तमाम सेलेब्स के बाद अब अभिषेक बच्चन भी डीपफेक का शिकार हो गए हैं। अभिषेक बच्चन का ये AI जेनरेटेड वीडियो बनाकर शेयर किया गया है जो कि मिनटों सेकेंडों में आग की तरह वायरल हो रहा है।
अभिषेक बच्चन ने पिछले दिनों 'ग्रे तलाक' का एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद नेटिजंस ये मानने लगे थे कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ चल रहा है। हालांकि, दोनों ने ऐसी खबरों पर चुप्पी बना रखी है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कहते नजर आ रहे हैं, 'इस जुलाई में मैंने और ऐश्वर्या ने अपनी तलाक लेने का फैसला किया है।' वीडियो में वह आराध्या का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।
आप भी इस वीडियो को सच्ची मान रहे हैं। तो रुकिए। इस वीडियो को देखने के बाद साफ तौर पर ये पता चल रहा है कि ये डीपफेक वीडियो है। वीडियो में अभिषेक बच्चन के लिप-सिंकिंग सिंक आउट हैं। यानी उनके शब्द लिप-सिंकिंग के साथ बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहे हैं। वीडियो को देख लग रहा है ये एआई तकनीक या ऑनलाइन टूल का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
इस वीडियो को देखने के बाद खुद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे फेंक बता रहे हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के फैंस इसे झूठा बताकर गलत अफवाह फैलाने वालों को खरीखोटी सुना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications