ऐश्वर्या साथ तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ अभिषेक बच्चन का ट्वीट, बोले- उसे मेरी परमिशन की जरूरत नहीं...

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai divorce rumour: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी बेस्ट जोड़ी के लिए जाने जाते थे। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक कही जाती रही है। ऐश्वर्या को कई बार अभिषेक के लिए सपोर्ट करते देखा गया है। वहीं आराध्या भी कई बार पिता के लिए चेयर करती नजर आई हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही है।
ऐसा हम नहीं बल्कि तस्वीरें गवाही दे रही हैं। अंबानी फंक्शन में भी बच्चन फैमिली अलग आई थी और ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी अलग। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने कजरारे गाने की सफलता पर बेटे अभिषेक की तो तारीफ की, लेकिन बहू ऐश्वर्या राय के लिए कुछ नहीं कहा था। ऐसे में फैन्स को लगने लगा कि दोनों के बीच शायद कुछ ठीक नहीं है।
फिलहाल तो अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह अभिषेक बच्चन का पुराना ट्वीट है। जहां अभिषेक ऐश्वर्या के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल अभिषेक ने एक ट्वीट किया था जिसमें वह पोन्नियिन सेल्वन 2 पर रिव्यू देते हुए तारीफ करते नजर आए थे। अभिषेक ने लिखा था कि ps2 शानदार है। इसके बाद उन्होंने क्रू को बधाई दी थी और कहा था कि अब तक का ऐश्वर्या का बेस्ट।
वहीं इस ट्वीट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा था- जैसा कि आपको करना चाहिए आप उन्हें फिल्में साइन करने दें और आप आराध्या का ध्यान रखें। वहीं फैन ने इस सावल पर अभिषेक बच्चन ने करार जवाब दिया। अभिषेक बच्चन ने कहा 'उन्हें साइन करने दें ? सर उन्हें कुछ भी करने के लिए मेरी परमिशन की जरूरत नहीं है। खासतौर पर वो चीजें जो उन्हें पसंद हों।' फिलहाल तो उनका यह पुराना ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
