..................... Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai celebrate 11th wedding Anniversary - Hindi Filmibeat

#11Years: इतनी MISTAKE के बाद एक साथ आए दो सुपरस्टार्स और ब्लॉकबस्टर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी बॉलीवुड का शायद अब तक का सबसे बड़ा इवेंट माना जाएगा। कारण कई सारे थे। पहले अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई। इधर सलमान और ऐश्वर्या राय का अफेयर।

फिर इन चार दिलों का टूटना और कुछ साल बाद, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का शादी करना। बॉलीवुड इस शादी को देखता रह गया था। खासतौर से इसलिए कि इस शादी पर आधा बॉलीवुड इनवाइटेड नहीं था।

abhishek-bachchan-aishwarya-rai-celebrate-11th-wedding-anniversary

शत्रुघ्न सिन्हा तो सालों तक अमिताभ बच्चन से बात करना छोड़ चुके थे क्योंकि अभिषेक बच्चन की शादी के बाद उनके घर बस एक मिठाई का डिब्बा पहुंच गया था। शत्रुघ्न सिन्हा अमिताभ बच्चन के काफी अच्छे दोस्त थे। लेकिन उन्हें भी इस शादी का न्योता नहीं मिला था।

वहीं दूसरी तरफ जैसे ही अभिषेक बच्चन घोड़ी चढे़ थे, एक जान्हवी नाम की लड़की ने मीडिया के सामने ये कहकर हंगामा मचा दिया था कि उसने अभिषेक बच्चन से शादी की है।

वहीं इस शादी के पहले से ही ये शादी चर्चा में थी। खबर थी कि ऐश्वर्या राय की कुंडली में दोष के चलते पहले उनकी शादी एक पेड़ से करवाई गई और उन्होंने ये शादी की भी।

खैर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी आखिरी बार गुरू में दिखी थी और ये जोड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और फिर परदे पर दोबारा कभी नहीं दिखे।

जबकि गुरू के पहले उनकी हर फिल्म से उन्हें निराशा ही हाथ लगी थी लेकिन फिर भी दोनों ने गुरू के बाद साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। खबर थी कि दोनों अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन नाम की फिल्म से वापसी करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

इतना ही नहीं, इसके बाद खबरें आईं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिमान रीमेक ऑफर की जा रही है लेकिन खबरें बस आई गईं हो गईं।

आइए देखते हैं, 11 सालों के पहले का अभिषेक और ऐश्वर्या का सफर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X