अभि-ऐश की बेटी का नाम होगा अभिलाषा!

ऐसे में खबर आ रही है कि बच्चन परिवार ने ऐशृ-अभी की बेटी का नाम फाइनल कर लिया गया है जिसे सार्वजनिक बेटी के दादा अमिताभ बच्चन करेंगे जो कि खुद अभी अस्पताल में हैं। जो उड़ती -उड़ती खबर आ रही है उसके मुताबिक बेटी बी का नाम अभिलाषा रखा गया है। इस बारे में खबर लेखिका शोभा डे ने दी है। लेकिन बच्चन परिवार की ओर से इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है।
वैसे अभिषेक ने पहले कहा था कि वो अपनी बेटी का नाम अ यानी ए अक्षर से रखना चाह रहे हैं। फिर कहा गया कि परदादा हरिवंश राय बच्चन की कविताओं में होगा बेटी बी का नाम।
खैर अगर अभिलाषा नाम रखा जाता है तो यह बच्चन की कविताओं से लिया गया ही शब्द होगा। खैर अब सबको अमिताभ बच्चन के ठीक होने का इंतजार है क्योंकि उन्ही के मुख से बेटी का नाम उजागर होगा।


Click it and Unblock the Notifications