Video: आराध्या के एनुएल फंक्शन मे अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के पीछे से की ऐसी हरकत, खुल गई रिश्ते की पोल

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। तलाक और अलगाव की खबरों के बीच एक बार फिर से इस कपल को साथ में स्पॉट किया गया है और इस दौरान का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटी आराध्या के एनुएल फंक्शन में ऐश्वर्या अभिषेक एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंचे। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या के पीछे से ऐसी हरकत की जो कि कैमरों में रिकॉर्ड हो गई और इसके बाद दोनों के रिश्ते की पोल खुल गई है।
सामने आए वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्कूल जाते वक्त ऐश्वर्या अभिषेक एक दूसरे के साथ दिखाई दिए। इस दौरान जूनियन बच्चन पल पल ऐश्वर्या का ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे। वहीं इसी बीच अंदर एंटर करते वक्त अभिषेक ने जेंटलमेन की तरह पत्नी को कमर से होल्ड किया और उन्हें पहले एंटर कराया।
अभिषेक बच्चन के इस जेस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस का कहना है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और दोनों के रिश्ते एक अच्छे मोड़ पर हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान दोनों ब्लैक में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications