तलाक की अफवाहों को Aaradhya की खुशी ने किया स्वाहा? Abhishek Aishwarya एक बार फिर साथ आए नजर

Abhishek Aishwarya Spotted Together: पिछले काफी समय से अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थीं। कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा था कि कपल जल्द ही तलाक भी ले सकता है। लेकिन हाल के एक वीडियो ने इन सारे खोखले दावों को गलत साबित कर दिया है।
एयरपोर्ट पर साथ नजर आए अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन हाल ही में एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए। इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट पहना था और कैप लग रखी थी। वहीं, अभिषेक इन दोनों के आगे-आगे चलते नजर आए। अभिषेक ने बेज कलर की जैकेट और ग्रे कलर की हुडी पहनी हुई थी।
बेहद खुश नजर आईं आराध्या
इस वीडियो में एक चीज बेहद खास थी और वो थी आराध्या का रिएक्शन। एयरपोर्ट में आराध्या बच्चन काफी जॉली मूड में नजर आ रही थीं। मानो उन्हें किसी अच्छी खबर की भनक लगी हो और ऐश्वर्या भी एयरपोर्ट पर काफी मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं। वहीं अभिषेक बच्चन काफी कॉन्शियस नजर आ रहे थे। तीनों को एख बार फिर साथ देखकर उनके फैंस के दिल खिल गए हैं।
वीडियो हुआ वायरल
अभिषेक ने पहले आराध्या को गाड़ी में बैठाया और फिर ऐश्वर्या और फिर ड्राइवर के साथ अगली सीट में बैठकर अभिषेक वहां से निकल गए। तीनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो किसी वेकेशन से लौटे हैं, तभी उन्होंने गर्मियों में भी सर्दियों के कपड़े पहने हुए थे।
अभिषेक-ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या और अभिषेक के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए रखी है। एक्ट्रेस को आखिरी बार PS 2 में देखा गया था। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो वो आखिरी बार कालीधर लापता में नजर आए थे। इस फिल्म का ज्यादा प्रमोशन तो नहीं किया गया लेकिन इसे लोगों से भरपूर प्यार मिला है। इससे पहले वो 'हाउसफुल 5' में भी नजर आए थे, जो कि एक फिल्म साबित हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











