गिले शिकवे खत्म, न्यू ईयर मनाने न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, तस्वीर वायरल
Aishwarya Abhishek Holiday: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच फिलहाल सबकुछ ठीक है। कुछ साल उनके परिवार के लिए सही नहीं रहे हैं और कई तरह की अफवाहें भी सामने आती रही हैं। अब दोनों साथ में वक्त गुजार रहे हैं और बेहद खुश हैं।

लेटेस्ट तस्वीर न्यूयॉर्क से सामने आई है जिसमें दोनों को क्वालिटी टाइम साथ में बिताते हुए देखा गया। छुट्टियां मनाने के लिए बॉलीवुड का ये शानदार कपल एक साथ है और तस्वीरों ने सामने आकर इंटरनेट पर आग लगा दी है।
क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर ऐश और अभिषेक ने इस देश से दूर दूसरे देश में मस्ती करने का फैसला किया है। ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।
बला की खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या राय
इस तस्वीर में आप देखेंगे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ पोज दे रहे हैं। सर्दियों की कपड़ों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन कमाल लग रहे हैं। ऐश काफी ग्लो कर रही हैं और उनका चेहरा गुलाबी दिख रहा है। अभिषेक ने भी इस दौरान कैजुअल और आरामदायक कपड़े पहने थे और शहर की रोजमर्रा की जिंदगी में सहजता से घुलमिल गए थे। एक साथ दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद इतना तय है कि फिर दोनों अपनी लाइफ के नॉर्मल करना चाहते हैं।
नहीं दिखीं आराध्या
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भले ही न्यूयॉर्क में हैं लेकिन इस तस्वीर में आराध्या नहीं नजर आ रही हैं। हमेशा मां ऐश्वर्या राय के साथ रहने वाली आराध्या को यहां ना पाकर लोग हैरान हैं। बता दें कि आराध्या को ऐश का साया कहा जाता है। हालांकि ये भी हो सकता है कि आराध्या वहीं हैं लेकिन तस्वीर में नहीं हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश की ऐसी तस्वीर काफी समय के बाद सामने आई है। उनको इस तरह से देखकर फैंस काफी खुश हैं और हार्ट इमोजी साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











