फिल्मों में इस वजह से इंटीमेट सीन करने से घबराते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- आज भी अगर मेरे फोन में...

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Truth: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। उनकी फिल्में भी एक के बाद रिलीज हो रही हैं। जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं। वहीं हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने काम और फिल्मों को लेकर एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह कई बातों का खुलासा करते हैं।

दिल से चुनते हैं फिल्में
अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह फिल्मों का चुनाव बहुत सोच समझ कर करते हैं। वह कहते हैं कि अगर उनकी फिल्में उनकी बेटी भी साथ बैठकर देखेगी तो क्या सोचेगी। इसीलिए वह फिल्में दिल से चुनते हैं दिमाग से नहीं।

Take a Poll

नहीं करते हैं इंटीमेट सीन
क्विंट के साथ बातचीत करते हुए अभिषेक बच्चन ने कई सवालों के जवाब दिए। वहीं जब अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि ऐसा क्या है जो वह फिल्मों में नहीं करना चाहेंगे। इसपर अभिषेक कहते हैं कि अगर वह कैरेक्टर में इमोशन नहीं ला पा रहे हैं तो वह फिल्में नहीं करेंगे। अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि- शायद वह सेक्स सीन नहीं करेंगे। एक्टर ने बताया कि वह असहज महसूस करेंगे। मुझे स्क्रीन पर यह सब करना नहीं पसंद। मैं उन लोगों में से हूं जो फोन चलाते हैं और अगर सेक्शुअल चीज दिख जाए तो अजीब महसूस करते हैं।

पिता बनने के बाद हुआ बदलाव
अभिषेक बच्चन ने कहा कि खासतौर पर जब से मैं एक बेटी का पिता बना हूं। तब से मैं ऐसी फिल्मों में काम करना चाहता हूं जिसे मैं अपनी बेटी के साथ बैठकर देख सकूं। मैं अपने इन आदर्शों की वजह से उन फिल्मों का चुनाव नहीं करता। मुझे नहीं पता कि कल को मेरी बेटी सवाल करे कि डैड आप ये क्या कर रहे हो ? इसलिए मैं इस तरह की फिल्मों का चुनाव ही करना पसंद नहीं करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X