VIDEO: जब ऐश्वर्या राय के सामने अभिषेक बच्चन ने सलमान खान को दी ये सलाह, ऐसी थी साथ में बैठी ऐश्वर्या की हालत

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Koffee With Karan: फिल्म मेकर करण जौहर के सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' में स्टार्स ऐसे ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं जिनपर किसी दूसरे शो और दूसरे होस्ट से नहीं करते हैं। ऐसे टॉक से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी बच नहीं पाए हैं। साल 2007 में शादी के बाद न्यूली वेड ऐश्वर्या और अभिषेक करण जौहर के शो में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कैमिस्टी और हाजिर जवाबी ने सभी का दिल जीत लिया था। इस शो में सलमान खान का नाम भी करण जौहर ने कई बार लिा और दोनों में इसका जबरदस्त अंदाज में सामना किया।
2007 में शादी के बंधन में बंध चुके अभिषेक बच्चन और ऐश उसी साल करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। करण ने अपने शो के चर्चिर राउंड रैपिड फायर राउंड की मेजबानी की और इस दौरान करण जौहर सवाल करते हैं, "इंडस्ट्री में स्टाइलिस्ट की सबसे ज्यादा ज़रूरत किसे है?" अभिषेक इस पर खुद का ही नाम लेते हैं। ऐसे ही जब वो पूछते हैं डांसिंग क्लास किसे लेनी चाहिए तो अभिषेक कहते हैं आपको. आप बचपन से ही एक ही स्टेप कर रहे हैं।
इसी दौरान सवालों का सिलसिला आगे बढ़ता है और करण जौहर कहते हैं कि इन लोगों के बारे में एक शब्द कहना है आपको। ऋतिक के नाम पर अभिषेक कहते हैं, "चिल आउट (मज़े करो). इसके बाद सलमान का नाम करण लेते हैं, जिस पर अभिषेक बच्चन कहते हैं, "वर्क आउट बंद कर देना चाहिए। इसका कारण ये है कि वो शर्ट उतारने के लिये जाने जाते हैं और मुझे लगता है कि वो इससे बहुत ज्यादा कुछ ज्यादा हैं।
जब अभिषेक बच्चन सलमान खान पर जवाब देते हैं तो ऐश्वर्या राय कोई रिएक्शन नहीं देती हैं। वो चुपचाप बैठ रहती हैं। इसके बाद करण प्रियंका चोपड़ा और जॉन अब्राहम को लेकर सवाल करते हैं, जिनका जवाब में अभिषेक प्रियंका के लिए रिलैक्स और जॉन के लिए हैलो कहते हैं। आपको बता दें कि एक वक्त पर ऐश्वर्या और सलमान एक दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों की रिलेशनशिप बहुत ज्यादा नहीं चल पाई और विवादों के बाद दोनों अलग हो गए थे।
कॉफी विद करण के जिस क्लिप की हम बात कर रहे हैं उसमें अपने फेमस रैपिड फायर राउन्ड में करण जौहर ऐश्वर्या राय से अभिषेक बच्चन के सामने पूछते हैं कि उनके हिसाब से शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान और सलमान खान में से बॉलीवुड के सबसे फेमस और बेस्ट 'खान' कौन से हैं! करण की भाषा में, ऐश्वर्या के हिसाब से 'खान ऑफ ऑल सीजन्स कौन हैं?'
इस सवाल को सुनकर शायद ऐश्वर्या राय तोड़ा सकपका जाएं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ! इस सवाल को सुनकर उनका पहला रिएक्शन यह था कि हर बार सिर्फ 'खान' को लेकर सवाल क्यों पूछे जाते हैं, 'बच्चन' को लेकर सवाल क्यों नहीं किये जाते! एक्ट्रेस ने कहा- खान्स नहीं हम बच्चन हैं! उनकी भाषा में- 'वी आर बच्चन्स फॉर ऑल सीजन्स! एंड माइ नेम इज नॉट खान!' एक्ट्रेस के इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications