अभिषेक और ऐश दिखेंगे अभिमान-2 में

गौरतलब हो कि ह्रषिकेष मुखर्जी ने 1973 में अमिताभ और जया को लेकर 'अभिमान' बनाई थी। इस फिल्म् में अमिताभ ने गायिका पत्नी ( जया बच्चन ) की कामयाबी से जलते हुए गायक पति की भूमिका अमिताभ ने निभाई थी।
अभिषेक ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा '' राजीव मेनन मेरे और एश्वर्य के अच्छे दोस्त है, उन्होंने अभिमान से प्रेरित एक स्क्रिप्ट सुनाई थी, जो पूरी तरह से उसकी नकल नहीं है। हमें स्क्रिप्ट अच्छी लगी है, लेकिन अभी पूरी बात फाइनल नहीं हुई है।''
ह्रषिकेष मुखर्जी की 'अभिमान' को आर डी बर्मन के मधुर संगीत की वजह से भी याद किया जाता है। इस फिल्म का गीत 'मीत ना मिला रे मन का' आज भी शौक से सुना जाता है।
राजीव मेनन एश्वर्य को इससे पहले तमिल फिल्म 'कान्दूकोन्देन कान्दूकोन्देन' (2000) में निर्देशित कर चुके है। इस फिल्म्ा में ममूटी और तब्बू ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
अब दशर्कों को इंतजार रहेगा कि जुनियर बच्चन वो करिश्मा करने में कामयाब होते है कि नही जो सीनियर बच्चन ने अभिमान में किया था।


Click it and Unblock the Notifications