साथ खिलखिलाते दिखे अभिषेक और अमिताभ बच्चन, बगल में शांत बैठीं नजर आईं ऐश्वर्या राय!

Abhishek Amitabh Aishwarya Video- बेशक कुछ दिनों पहले बच्चन परिवार के फैंस ने राहत की सांस ली थी। दरअसल एक इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखा गया था।
इसके बाद लोगों के दिल में तसल्ली हुई थी कि वो साथ हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में नजर आ रहा है।
इस वीडियो में तीनों लाइन से बैठै हैं लेकिन कुछ ऐसा होता है कि बाप-बेटे हंसने लगते हैं और जमकर एंजॉय करते हैं। इस बीच ऐश्वर्या बैठी हैं और ऐसा लग रहा है कि अभिषेक पापा के साथ काफी एंजॉय कर रहे हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और इस पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन काफी शांत रहती हैं और कम ही मौकों पर उनको हंसते हुए स्पॉट किया जाता है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। किसी को वीडियो काफी अच्छा लगा है तो कोई अलग तरह की बातें कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''आप तीनो एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। एक बार फिर कजरारे।'' एक ने लिखा, ''बेटे अभिषेक के साथ अमिताभ की हंसी बहुत ही सराहनीय है।'' एक ने लिखा, ''ये दोनों ऐश से कटे कटे क्यों बैठे हैं।'' इस तरह से लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार को लेकर काफी बातें होती हैं।
तलाक को लेकर चर्चा
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की तलाक को लेकर लगातार रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। परिवार का रवैया ऐसा था कि लोगों अंदाजा लगा रहे थे कि काफी जल्दी ये लोग अलग होने वाले हैं। फिलहाल ऐश्ववर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ काफी खुश हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications