क्यों अभिषेक को नचाया जाता है अमिताभ के गानों पर!
फिल्म जगत में अगर एक ही परिवार के दो सदस्य फिल्मों में हों तो उनके बीच कंपेरिजन होना तो लाजिमी है। ऊपर से अगर बाप बेटे हों तो यकीनन ये कंपिरजन और भी ज्यादा गंभीर हो जाता है। अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। अभिषेक बच्चन को हमेशा ही अपने किसी भी फिल्म के रिलीज होने पर उनके पिता के साथ कंपेयर किया जाता है।
अभिषेक हाल ही में जब अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रमोशन के लिए स्लैम टूर पर जा रहे थे तो उस दौरान उन्होंने मीडिया से बताया कि वो सभी अपने अपने पसंदीदा गानों पर परफॉर्म करेंगे। तो मीडिया ने अभिषेक से पूछा कि क्या वो अमिताभ के किसी गाने पर परफॉर्म करेंगे। इसपर अभिषेक ने कहा कि उनके अपने भी कई अच्छे गाने हैं जिनपर वो परफॉर्म करेंगे।
कुछ दिन पहले कॉमेडी नाइट्स के दौरान भी अभिषेक बच्चन को अमिताभ के ही एक गाने पर थिरकता हुआ दिखाया गया। क्योंकि सभी ने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो उसपर डांस करके दिखाएं। हालांकि अभिशेक एक बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में भी की हैं। लेकिन आज भी उनका कंपेरिजन अमिताभ से किया जाता है तो वो कम ही निकलते हैं।
हालांकि अभिषेक को कभी इन सवालों पर नाराज होते देखा नहीं गया लेकिन इसके बावजूद किसी को भी इस तरह के सवालों से कोफ्त तो होती ही होगी। जब धूम 3 रिलीज हो रही थी तो भी अभिषेक से कुछ ऐसे ही सवाल पूछे गये कि क्या वो अमिताभ के साथ फिल्म करना चाहेंगे कब दोनों बाप बेटे एक साथ नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












