ऐश्वर्या और अभिषेक करेंगे कोमेडी

By Priya Srivastava

अभिषेक बच्‍चन और ऐश्वर्या राय की शादी की चौथी सालगिरह आज है, और इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया है कि वे जल्द ही एक फिल्म में नजर आयेंगे। बताया है कि वो जल्द ही एक फिल्म में साथ साथ कॉमेडी करते नजर आयेंगे। फिल्म का नाम है लेडीज एंड जेंटलमैन। इस फिल्म में वे दोनों एक साथ शादी के बाद दूसरी बार साथ-साथ नजर आएंगे और दोनों ही अपनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित भी हैं और डरे से भी।

अभिषेक का मानना है कि शादी के बाद ये हमारी पहली फिल्म होगी जिसमे हम साथ साथ कोमेडी करते नजर आयेंगे। तो जाहिर है कि लोगों की उमीदें भी हमसे बढ़ गयी होंगी। जिन भी फिल्मों में काम किया है वे गंभीर विषयों पर आधारित फिल्में रही हैं। अभिषेक बताते हैं कि हमने अबतक फिल्म गुरु, कुछ न कहा, रावण और ढाई अक्षर प्रेम के में काम किया है।

सभी रोमांटिक फिल्में हैं। ऐसे में हम जब कॉमेडी करते नजर आयेंगे। तो पता नहीं दर्शक हमें इस रूप में स्वीकारेंगे या नहीं, चूँकि हमने अबतक इस तरह का किरदार एक साथ नहीं निभाया है। हालाँकि अबतक हम दोनों ने अलग अलग इस तरह के किरदार निभाएं हैं। लेकिन इसके बावजूद जरूरी है कि साथ में हमारी जोड़ी दर्शकों को भी पसंद आये।

वैसे सच माने तो अभिषेक को इस बात की ये चिंता सही भी है क्यूंकि इन दोनों की जोड़ी ने अबतक कुछ खास असर नहीं छोड़ा है। ऐसे में दोनों की जोड़ी कितनी पसंद की जाएगी ये तो वक़्त ही बतेयेगा। हालाँकि इससे पहले ऐश्वर्या ने फिल्म एक्शन रेप्लय में कोमेडी किरदार निभाया है। और अब वे फिर से इस फिल्म में कॉमेडी करती नजर आएँगी।

गौरतलब है कि फिल्म का निर्माण कार्य जून से शुरू हो जायेगा और साथ ही ये भी ध्यान रखना है उनकी बाकी फिल्मों की तरह दर्शक उन्हें इस फिल्म से भी नकार न दें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X