अमिताभ-जया के साथ लीडर ना करने पर अभिषेक-ऐश से लोग खफा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन काफी समय बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म है लीडर जो कि भोजपुरी भाषा में बन रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसी फिल्म के लिए निर्देशक दीपक सावंत ने अमिताभ के बेटे और उनकी बहू अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय को भी ऑफर किया लेकिन दोनों ने मना कर दिया। अब इसके पीछे वजह जो भी रही हो लेकिन इस बात से अभिषेक-ऐश के फैंस उनसे काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि अपने माता-पिता के साथ काम करने से इंकार करना सही नहीं था। ऐश्वर्या राय और अभिषेक दोनों ने अमिताभ के साथ तो काम किया है लेकिन जया के साथ काम करने का ये पहला मौका था।

लीडर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत। उन्होंने इससे पहले भी अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर गंगा, गंगोत्री और गंगादेवी नाम की फिल्मों का निर्माण किया है और अब वो एक बार फिर से अमिताभ के साथ काम करने के इच्छुक थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक स्कूल टीचर का किरदार निभा रहे हैं और जया बच्चन उनकी पत्नी के किरदार में नज़र आएंगी। दीपक सावंत ने अभिषेक बच्चन को अमिताभ के बेटे और ऐश्वर्या को उनकी बहू के किरदार के लिए अप्रोच किया था लेकिन दोनों ने मना कर दिया।

अब हो सकता है कि फिल्म को ना करने के पीछे वजह हो कि दोनों भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते और इन किरदारों में दोनों खुद को कंफरटेबल महसूस ना कर रहे हों। ये भी हो सकता है कि ऐश को ऐसा लग रहा हो कि वो जब बड़े-बडे़ फिल्मकारों की फिल्में नहीं कर रही हैं तो भला इस छोटी सी फिल्म के लिए वो हां कैसे कहें। लेकिन लोगों को लग रहा है कि ऐश्वर्या ने अमितिाभ के साथ तो काम कर लिया लेकिन वो अपनी सासू मां यानी जया के साथ काम करने से करता रही हैं।

खैर वजह जो भी हो लेकिन इतना जरुर है कि दर्शकों को इस बात से बेहद निराशा है कि उन्हें एक मौका मिला था बच्चन परिवार को एक साथ देखने का और ये मौका भी निकल गया। अब पता नहीं कब कोई फिल्म बनाएगा जिसमें बच्चन परिवार को एक साथ देखा जा सकेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X