आईफा में जलवा बिखेरेगे ऐश-अभि
सुनने में आ रहा है कि इस बार आईफा पुरस्कार समारोह में आमिर खान, शाहरूख खान, सैफ अली खान और सलमान खान भाग लेने नही जा रहे है। लेकिन दर्शकों को निराश होने की जरूरत नही है क्योंकि बच्चन परिवार अपने जलवा बिखरने की तैयारी में लगा हुआ है।
इस वर्ष आईफा का आयोजन मकाउ में किया जा रहा है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन वहां पहले ही पहुंच चुके है। गौरतलब हो कि अमिताभ बच्चन आईफा के ब्रांड अम्बेसडर है। इस कार्यक्रम की मेजबानी लारा दत्ता, बोमन ईरानी और रितेश देशमुख करने वाले है।
फिल्म कल किसने देखा से फिल्मों में पर्दापण करने वाले जैकी भगनानी शो में कार्यक्रम पेश करने वाले है।
अब देखना है खान अभिनेताओं की कमी को बच्चन परिवार पूरा कर पाएगा कि नही?
abhishek bachchan aishwarya bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय जैकी भगनानी बालीवुड लारा दत्ता bollywood jackky bhagnani lara dutta


Click it and Unblock the Notifications