लालबाग के दरबार में पहुंचा बच्चन परिवार देखें तस्वीरें..

सबको पता है कि अमिताभ बच्चन और उनका परिवार अपने परंपराओं और संस्कारों से काफी जुड़ा हुआ है इसलिए वो और उनकी पूरी फैमिली धार्मिक क्रियाकलापों में खुलकर और बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में महानायक अमिताभ बच्चन गणपति उत्सव में शरीक होने के लिए अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्य रॉय के साथ लालबाग के राजा के दरबार पहुंचे।

जय गणेश जय गणेश जय देवा...

71 वर्षीय अमिताभ शनिवार को अपने परिवार के साथ लालबाग गए और बाद में वहां की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर साझा भी कीं। बिग बी ने रविवार को लिखा, "लाल बाग के गणेश की दिव्य उपस्थिति..लालबाग का राजा..पूरे गणपति उत्सव के दौरान सबसे बड़े गणेश..वहां 1974 से जा रहे हैं।"

अमिताभ इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-8' (केबीसी) की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। वह शूजीत सरकार निर्देशित अपनी अगली फिल्म 'पीकू' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। साथ ही वो इन दिनों आर बाल्कि की फिल्म शमिताभ को भी लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनका पहला टीवी सीरयल युद्द लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रहा है लेकिन अमिताभ का जादू कम नहीं हुआ है इसलिए आज भी अमिताभ बॉलीवुड के महंगे सेलिब्रेटी में से एक हैं।

आईये देखे तस्वीरें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X