अभिषेक ने कहा नहीं आएंगे ट्वींस

हाल ही में खबर आई थी कि ऐश जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं, लेकिन अब इस बात का खंडन ऐश के पति अभिषेक बच्चन ने किया है कि ऐश को जुड़वा बच्चे नहीं होंगे।
दरअसल एक अंकशास्त्री ने अमिताभ बच्चन को कहा था कि आपके घर जुड़वा मेहमान आने वाले हैं तब से अभिषेक से कई लोगों ने यह सवाल कर दिया कि क्या यह स है?
हाल ही में अभिषेक के एक फैन ने उनसे सवाल किया की क्या यह सच है ऐश ट्वींस को जन्म देंगी। उस सवाल के जवाब में पापा बनने जा रहे अभिषेक ने कहा नहीं। खैर यह बात तो तय है कि जल्द ही ऐश और अभि को माता-पिता बनने का गौरव मिलेगा। हम तो यही चाहते हैं कि मां और बच्चा दोनों ही सलामत रहें।


Click it and Unblock the Notifications











