..................... Abhishek Agarwal The Visionary Producer Redefining Indian Cinema with Vishwambhara and Beyond - Hindi Filmibeat

अभिषेक अग्रवाल की आने वाली हैं ये शानदार फिल्में, 'द कश्मीर फाइल्स' से लेकर 'विश्वंभरा' तक आ रहे ये प्रोजेक्ट!

Abhishek Agarwal

अभिषेक अग्रवाल आज भारतीय सिनेमा में शानदार अपने काम के लिए जाने जाते हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के जरिए उन्होंने ऐसी फिल्में बनाई हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट या ग्लैमर तक लिमिटेड नहीं हैं, बल्कि भारत की संस्कृति, इतिहास और कहानी को दुनिया के सामने पेश करती हैं।

'विश्वंभरा' के बारे में

अभिषेक अग्रवाल की आने वाली फिल्म का नाम है 'विश्वंभरा'। इस फिल्म में मेगास्टार चिरंजीवी लीड रोल में है और ये वसिष्ठ के डायरेक्शन में बन रही है। म्यूजिशियन एमएम कीरावानी ने फिल्म का म्यूजि दिया है। यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित हाई-कॉन्सेप्ट फैंटेसी फिल्म है। अग्रवाल ने इसे तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है, ताकि भारतीय कहानियां पूरे देश और दुनिया तक अपनी ताकत और भव्यता के साथ पहुंच सकें।

अभिषेक अग्रवाल की फिल्में

अग्रवाल की पहले की फिल्मों ने साफ किया कि उनका मकसद सिर्फ पैसा कमाना नहीं, बल्कि इंपैक्ट डालना है। उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने देश और विदेश में चर्चा छेड़ दी। 'कार्तिकेय 2' ने पौराणिक कथाओं को रोचक और मनोरंजक तरीके से पेश किया। 'गुडाचारी' ने दिखाया कि भारतीय सिनेमा ग्लोबल लेवल की स्पाई थ्रिलर भी बना सकता है।

आने वाली फिल्में

अग्रवाल की आने वाली फिल्में भी बड़े और खास टॉपिक पर बेस्ड हैं। G2- जिसमें अदिवी शेष और इमरान हाशमी हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। 'द इंडिया हाउस'- ये फिल्म आजादी की लड़ाई में लंदन के क्रांतिकारियों की कहानी बताती है। 'द बंगाल फाइल्स' और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम बायोपिक, जिसमें धनुष लीड रोल में हैं।

सिनेमा के जरिए भारत का संदेश

अभिषेक अग्रवाल सिर्फ निर्माता नहीं हैं। वह सिनेमा के जरिए भारत की सांस्कृतिक ताकत और गर्व को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। 'विश्वंभरा' और उनकी आने वाली फिल्में ये साबित करती हैं कि भारतीय कहानियां ग्लोबल लेवल पर गर्व के साथ सुनाई जा सकती है।

Read more about: bollwood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X