'तेरा हश्र नस्लें याद रखेंगी सलमान खान..' अभिनव कश्यप ने फिर दी मेगास्टार को धमकी, वीडियो वायरल

Abhinav Kashyap Salman Khan Controversy- सुपरस्टार सलमान खान को पीछे इस वक्त अभिनव कश्यप हाथ धोकर पड़े हैं और कई ऐसे आरोप लगा रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।
कभी वो उनके पिता सलीम खान को गाली देते हैं तो कभी सलमान खान पर आरोप लगाते हैं। अब तो उन्होने मेगास्टार को धमकी दी है और कहा है कि नस्लें याद रखेंगी उनका अंजाम। हालांकि बीच में हिंदुस्तानी भाई और एजाज खान ने सलमान खान समर्थन किया था लेकिन अभिनव मान नहीं रहे हैं।
अभिनव कश्यप ने कहीं इतनी बातें
दबंग निर्देशक इस दौरान Bollywood thikana से बात कर रहे थे और उन्होने ज्यादातर इंटरव्यू उन्ही को दिए हैं। उन्होने कहा, ''भगवान करे किसी मां को ऐसा आदमी ना जने, सबसे नालायक औलाद है ये। ये जाकर बिग बॉस में बोलता है कि लाइफ मैं नहीं बनाता वो तो अल्लाह बनाता है। और बिगाड़ेगा कौन, मैं अपनी लाइफ बिगाड़ूंगा अगर बिगाड़ूंगा तो। ढोंग है, दोगलापन है। बुरा बनने से अच्छा है पागल हो बन जाओ दुखी बन जाओ।
इन लोगों को लगता है कि हम इज्जत विरासत में लेंगे और बाकी सब खरीद लेंगे। सलीम खान बोल सकते हैं कि अच्छा बेटा है क्योंकि जिहादी लेगेसी आगे बढ़ा रहा है। घर में बाप की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता है, कहा था मैं सलमान खान को मारना चाहता हूं, कर लो मुझे सलमान खान के फैंस से डर भी नहीं लगता। तो जो करता है, अगर उसपर हम उतर आए तो तेरा जो हश्र होगा ना सलमान खान, वो नस्लें याद रखेंगी।''
अभिनव कश्यप ने फिल्म दबंग को निर्देशित किया था और उसी के बाद से सलमान खान और उनके बीच अनबन है। हालांकि सलमान खान ने कुछ नहीं कहा लेकिन अभिनव अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी बुराई करते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि हैरान करने वाला है..


Click it and Unblock the Notifications











