अभिनव को ऑस्ट्रेलिया से बुलावा

By Priya Srivastava

Dabangg
दबंग की कामयाबी के बाद अभिनव कश्यप जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करनेवाले हैं। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के साथ उन्होंने अनुबंध्द किया है। फिर की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी। अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है।

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बननेवाली इस फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं हो पाया है। इस बारे में अभिनव कश्यप का कहना है कि अस्थाई तौर पर उन्होंने फिल्म का नाम प्रोजेक्ट 18 रखा है ।उनकी यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर होगी. उनकी पूरी कोशिश होगी कि फिल्म को बेहतरीन बनाएं।

फिल्म का पहला शेडयूल जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा. संभवतः फिल्म अगले साल रिलीज होगी। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीइओ विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि अभिनव कश्यप जैसे लोकप्रिय निर्देशक के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात है। ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग करना भी उनके लिए रोमांचकारी अनुभव रहेगा। शूटिंग की वजह से दोनों देशों में नजदीकियां भी बढ़ेंगी. गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म क्रूक की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X