सलमान को छोड़ अब शाहरुख के पीछे पड़े अभिनव कश्यप, कहा- 'नीयत ठीक नहीं, भारत छोड़ दुबई में शिफ्ट हो जाओ'

Abhinav Kashyap on Shah Rukh Khan

Abhinav Kashyap On Shah Rukh Khan: सलमान खान पर खुलेआम निशाना साधने वाले अभिनव कश्यप की सुई अब शाहरुख खान पर आ गई है। उन्होंने हाल ही में शाहरुख पर निशाना साधते हुए कुछ ऐसी बात कही, जिसके बारे में लोगों को पता चला तो वो हैरान ही रह गए।

'नीयत ठीक नहीं है'

फिल्ममेकर अभिनव कश्यप ने शाहरुख खान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उनकी "नीयत ठीक नहीं है" और उन्हें दुबई जाकर रहना चाहिए क्योंकि "वो सिर्फ लेते हैं, समाज को कुछ नहीं देते"। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला है, कई लोगों ने इसे इस्लामोफोबिक (इस्लाम के खिलाफ) कहा।

इंटरव्यू में क्या कहा अभिनव कश्यप ने?

'Bollywood Thikana' को दिए इंटरव्यू में अभिनव कश्यप ने कहा- "ये समुदाय सिर्फ लेना जानता है, देना नहीं। ये लोग बस लेते ही रहते हैं। शाहरुख खान का दुबई वाला घर 'जन्नत' कहलाता है और मुंबई वाला 'मन्नत'। इसका क्या मतलब है? तुम्हारी सारी मन्नतें यहीं पूरी हुईं, फिर भी और मांग रहे हो। सुना है वो अपने बंगले पर दो और फ्लोर बना रहे हैं, यानी मांगें बढ़ती जा रही हैं। अगर तुम्हारी जन्नत दुबई में है, तो वहीं जाकर रहो, भारत में क्या कर रहे हो?"

इसके बाद उन्होंने शाहरुख की फिल्म जवान की मशहूर लाइन 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' पर भी तंज कसा और कहा- 'हम इन लोगों से क्या बात करें? इन्होंने अपने महल आम आदमी की पहुंच से बाहर बना रखे हैं। मुझे क्या फर्क पड़ता है कि उनकी नेटवर्थ कितनी है? क्या वो मुझे खाना देते हैं? शाहरुख बातें बहुत अच्छी करते हैं, लेकिन नीयत उनकी भी गड़बड़ है।'

सोशल मीडिया पर बवाल

अभिनव के इस बयान पर सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। Reddit पर इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'पहले ही कहा था कि ये आदमी इस्लामोफोबिक है। खान्स के खिलाफ उसकी नफरत का आधा कारण यही है।' दूसरे यूजर ने कहा- 'वो अपने पर्सनल इश्यू में हिंदू-मुस्लिम एंगल ला रहे हैं, जो इंसान के तौर पर बेहद शर्मनाक है। जब तक वो सलमान के साथ अपने काम के अनुभवों पर बात कर रहे थे, तब तक ठीक था, लेकिन अब धर्म को बीच में लाना नीचता है।'

कई लोगों ने कहा कि सलमान पर उनके आरोपों में कुछ हद तक सच्चाई हो सकती थी, लेकिन शाहरुख पर यह हमला पूरी तरह बिना वजह है।

अभिनव कश्यप का करियर

अभिनव कश्यप, मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप के भाई हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जंग से बतौर स्क्रीनराइटर की थी। बाद में उन्होंने सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने सिर्फ एक और फिल्म बेशरम बनाई, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में थे।

More from Filmibeat

Read more about: abhinav kashyap shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X