Rakhi Sawant के बयान पर Abhinav Kashyap का जवाब, कहा- 'उसने कुछ गलत नहीं कहा, मेरा नाम लेकर...'

Abhinav Kashyap On Rakhi Sawant: मशहूर फिल्म डायरेक्टर अभिनव कश्यप इन दिनों अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने सबसे पहले सलमान खान पर निशाना साधा, फिर उन्होंने लपेटे में शाहरुख खान को भी लिया और आमिर खान भी उनके निशाने से नहीं चूके। अब उनका निशाना राखी सावंत बनी हैं।
राखी ने अभिनव पर लगाए थे इल्जाम
बीते कुछ दिनों से राखी सावंत लगातार अभिनव कश्यप को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रही हैं, उन्होंने अभिनव कश्यप को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अभिनव कश्यप सेट पर लड़कियों के साथ गंदी हरकत करते थे। इसके अलावा राखी ने अभिनव को मोटा कहा और टकला भी कहा जिस पर अभिनव कश्यप ने जवाब दिया है।
अभिनव ने दिया जवाब
अभिनव कश्यप ने कहा कि राखी ने कुछ गलत नहीं कहा है। वो स्त्री है, वो कुछ भी कह सकती है। उसने मुझे टकलू बोला है और उसने बोला है कि मेरा 50 किलो का पेट है। टकलू तो मैं हूं, टकले को टकला बोलना गुनाह कबसे हो गया। उसने बोला आपका 50 किलो का तोंद निकला हुआ है। तो यार राखी आपने इसमें मुझे अंडर एस्टीमेट कर लिया। मेरा तोंद जो है 75 किलो का है, आपने कम बताया।
'जाओ पैसा कमाओ'
अभिनव कश्यप ने आगे कहा कि मुझे राखी सावंत से कोई शिकायत नहीं है। मुझे अगर टकलू और मोटू बोलकर उसे बिग बॉस में जाने का मौका मिलता है तो मेरी तरफ से राखी को बेस्ट विशेज हैं। जाकर कुछ पैसा कमाओ।
'सलमान के लिए जान भी दे सकती हूं'
दरअसल, जब राखी सावंत को पता चला कि अभिनव कश्यप सलमान खान पर इल्जाम लगा रहे हैं तो बदले में राखी ने जवाब दिया और अभिनव कश्यप को खरी-खोटी सुनाई। राखी सावंत ने तो यह भी कह दिया कि वो सलमान खान के लिए अपनी जान भी दे सकती हैं और उन्हें ज्यादा गुस्सा आया तो वो अभिनव कश्यप का टकला फोड़ देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











