बेशर्म बेटे के लिेए पहली बार पुलिस बने ऋषि कपूर
दबंग फेम अभिनव कश्यप की फिल्म बेशर्म में पहली बार वह होने जा रहा है जो कि पिछले चालीस सालों में नहीं हुआ था। आप सोच रहे होंगे कि किस बारे में बात की जा रही है तो सुनिये यहां बात हो रही है ऋषि कपूर की जो अपने चालीस साल के करियर में पहली बार पर्दे पर पुलिस वाले की भूमिका में आ रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर लांचिग के मौके पर अभिनव ने पत्रकारों से कहा, "मैं फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका के लिए किसी उम्रदराज मशहूर अभिनेता की तलाश में था। जब मैं फिल्म के सिलसिले में रणबीर से बात कर रहा था, तभी मुझे ध्यान आया कि ऋषि कपूर ने अपने 40 साल के करियर में पुलिसवाले की भूमिका नहीं निभाई है।
फिल्म की स्टारकास्ट ही मेरी फिल्म की यूएसपी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म पसंद आयेगी। मालूम हो कि अभिनव कश्यप की इस फिल्म में रणबीर कपूर का रेट्रो लुक है जो कि हाल ही में जारी किया गया है।
पहले लुक में ही रणबीर एक अजीब सी वेशभूषा में लाल रंग की कार की डिक्की पर बैठे हुए दिखायी पड़ रहे हैं। फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरी मसाला फिल्म हैं। फिल्म दो अक्टूबर यानी की गांधी जयंति पर रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
