सलमान खान के परिवार को निर्देशक ने कहा 'जिहादी', अरबाज खान को बोला- 'बीवी की कमाई खाने वाला', मचा बवाल

Arbaaz Khan

Dabangg Director Slams Arbaaz Khan- अरबाज खान फिलहाल अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होने शूरा खान से शादी कर ली है। लेकिन एक वक्त था जब उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा थीं।

इस वक्त एक मशहूर निर्देशक ने अरबाज खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस निर्देशक का कहना है कि इसको एक फिल्म के 3 लाख तक नहीं मिलते थे और ये बीवी की कमाई खाता था।

अरबाज खान को लेकिन ये बयान किसी और ने नहीं बल्कि दबंग फिल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप ने दिया है। अरबाज खान के अलावा उन्होने पूरे परिवार के बारे में बुरा भला कहा है और उनको जिहादी मानसिकता का बताया है। अभिनव का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और वो खुलकर ये बातें कहते नजर आ रहे हैं।

बीवी की कमाई खाने वाला..

अभिनव कश्यप से पूछा गया था कि दबंग 2 के लिए उनके पास ऑफर आया था तो उन्होने मैसेज में अपने पॉइंट्स लिखकर करने से इंकार कर दिया था? इस पर bollywood_thikana से बात करते हुए दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने जवाब दिया कि, ''अरबाज डिसाइड करेगा कि मैं क्या करूंगा और कैसे करूंगा। कौन है अरबाज? दबंग के पहले इसको 3 लाख रुपए नहीं मिलते थे एक्टिंग करने के। इसको लोग बोलते थे कि अपनी बीवी की कमाई खाता है। मलाइका सुपरस्टार थी। इसके बुढ़ापा कैसे कटेगा, इस चक्कर में खान फैमिली चाहती थी कि इसका कुछ हो जाए, प्रोड्यूसर बन जाए, पैसे कमा लेगा। कमा तो लिए अब क्या बच्चे की जान लोगे। मेरा क्रेडिट भी खाओगे, मेरा हक मारके ये लोग बैठे हुए हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि ये कब्जा है, ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं। क्रिमिनल और चोर हैं सारे के सारे और अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो केस करो। ये धमकी देते हैं अखबार के जरिए के ये केस करेंगे, तो करते क्यों नहीं है, करना चाहिए। क्योंकि ये डरते हैं कि केस हार जाएंगे। अभी भी देख लो दबंग में मेरा छोटा सा नाम नीचे लिखा है तरस खाकर और ऊपर लिखा है अरबाज खान की फिल्म।''

अभिनव कश्यप का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग ये जानकर काफी हैरान हुए हैं। हालांकि सलमान खान के फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: arbaaz khan abhinav kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X