'बेशर्म' रणबीर से इस हफ्ते किसी से पंगा नहीं

By Super

इस हफ्ते शुक्रवार को नहीं बल्कि बुधवार को सिल्वर स्क्रीन पर नई रिलीज होगी और उस नई रिलीज का नाम है फिल्म 'बेशर्म'। 2 अक्टूबर यानी कि गांधी जंयति पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के साथ कोई दूसरी रिलीज नहीं है जिसके कारण फिल्म 'बेशर्म' के सक्सेस की चांसेज बढ़ गये हैं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके है, जिसकी वजह से फिल्म की सफलता की उम्मीदें काफी बढ़ गयी हैं।

अभिनेता रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक दबंग फेम अभिनव कश्यप है जिन्होंने कहा कि इस फिल्म से हमें काफी उम्मीदें हैं। हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और बढ़िया प्रचार किया है।" हिमांशु मेहरा, संजीव गुप्ता और रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्माण, प्रचार, विपणन और विज्ञापन पर 60 करोड़ से अधिक की लागत आई है।

निर्देशक ने कहा, "हमने फिल्म के प्रदर्शन के लिए भारत में 3,600 और विदेशी में 700 सिनेमाघरों को तय कर लिया है।"फिल्म में दर्शक रणबीर का किरदार पसंद करेंगे या नहीं, इस बात का खुलासा तो फिल्म प्रदर्शन के बाद ही होगा।

इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर अपने रीयल पैरेंटस ऋषि कपूर औऱ नीतू कपूर संग नजर आ रहे हैं। फिल्म एक्शन कॉमेडी है। फिल्म में रणबीर रेट्रो लुक में हैं तो वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर दोनों ने पुलिस वाले की भूमिका निभायी है। फिल्म में पहली बार पर्दे पर अभिनेत्री पल्लवी शारदा नजर आयेंगी जो कि मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया निवासी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X