'गलीच' है सलीम खान, सलमान खान बर्बाद कर देगा 'सैयारा' एक्टर अहान पांडे का करियर- अभिनव कश्यप

Abhinav Kashyap on Salman Salim Khan- सुपरस्टार सलमान खान को लेकर दबंग डायरेक्टर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और कहा जा रहा है कि इस तरह से लाइमलाइट में आना चाहते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनव कश्यप की जो कि लगातार सलमान खान पर हमला बोल रहे हैं और उनके साथ साथ उनके परिवारवालों को भी समेट रहे हैं। कभी वो अरबाज खान को गलत कह रहे हैं तो सलमान खान को गुंडा बुला रहे हैं।
लेकिन अब उन्होने सलीम खान को गाली दी है और इसके बाद काफी बवाल मचा हुआ है। जी हां, अभिनव ने शोले के लेखक को कुछ ऐसा कह डाला है जो कि सलमान खान को शायद काफी बुरा लगने वाला है।
सलीम खान को बोला 'गलीच'
सलमान खान और सलीम खान को लेकर अभिनव कश्यप ने कहा, "सिनेमा सलीम खान या सलमान नहीं है, ये बस सिनेमा का हिस्सा हैं। इनसे बड़े दिग्गज आए और चले गए। अहान पांडे की सफलता ने सलमान खान को जलन है और ये उसका करियर भी बर्बाद करने की कोशिश करेगा।'' इसके अलावा अभिनव कश्यप का कहना है कि, "सलमान कोई सुपरस्टार नहीं हैं, इसके गले में पट्टा और उसकी लँगोटी भी उतारूंगा। सलमान खान के पास एक प्रोड्यूसर के तौर पर कोई योग्यता नहीं है। अपने फुकड़ भाई और 'गलीच' पिता जी को ले के, ये सब इमेज व्हाइटवॉश करने यहां आ जाते हैं।" अभिनव कश्यप की ये बातें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार
सलमान खान की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन अभिनव कश्यप के लिए नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो कब इसपर रिएक्ट करते हैं। हालांकि एजाज खान ने सलमान खान की तरफ से अभिनव कश्यप को जवाब दिया था। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











