शूटर अभिनव बिंद्रा की बायपिक की शूटिंग शुरू, पहली बार बेटे हर्षवर्धन संग काम करेंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ जल्द ही बायोपिक में नजर आने वाले हैं। दरअसल पिछले काफी समय से बी टाउन में बायोपिक फिल्मों पर काफी जोर दिया जा रहा हैं। अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन के साथ गोल्ड मेडल विनर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अभिनव बिंद्रा की जर्नी दिखाई जाएगी. फिल्म अभिनव बिंद्रा की आत्मकथा 'ए शॉट ऐट हिस्ट्री माई ऑबसेसिव जर्नी' पर आधारित है।
खबरों के मुताबिक अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन कपूर अभिनव की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर उनके पिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा शुरुआत हो रही है।
{image-anilkapoormovie1-1581936403।jpg hindi।filmibeat।com}
हर्षवर्धन ने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म भावेश जोशी में नजर आएं थे। हर्षवर्धन की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।


Click it and Unblock the Notifications











