बाबा बन गए अभिनव अरोडा, पहले खुद को बताते थे भक्त, भड़के हुए लोग बोले- 'दूसरा अनिरुद्धाचार्य'

Abhinav arora

Abhinav Arora Troll- अभिनव अरोड़ा को भला कौन नहीं जानता है। काफी समय से वो चर्चा में है और सोशल मीडिया पर किसी ना किसी कारण उनको लेकर बातें होती रहती हैं। कुछ लोग उनको पसंद करते हैं तो कुछ बुरी तरह से ट्रोल करते हैं।

इस वक्त अभिनव को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो अब सीधे कथावाचक बन गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। 10 साल के अभिनव की फैन फॉलोविंग शानदार है लेकिन कई बार लोगों के साथ बहस करते पाए गए हैं।

विद्वानी साधुओं ने उनकी कई बार क्लास लगाई है और कहना था कि उनको पहले काफी कुछ सीखना चाहिए अच्छे से ज्ञान लेना चाहिए बाद में ये सब करना चाहिए। हालांकि अभिनव को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कथावाचक बनने वाली बात सामने आने के बाद अभिनय सुर्खियों में हैं लेकिन लोगों की नफरत का शिकार बन रहे हैं। बता दें कि अभी तक अभिनव खुद को भक्त बताते थे लेकिन अब वो बाबा बन चुके हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक जगह पर कथा करने के लिए पहुंचे थे।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

कथावचक बनने वाले इस वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा है और इतने छोटी उम्र में अभिनव को काफी बुरा भला सुनना पड़ रहा है। एक ने लिखा, ''ये बिजनेस है।'' एक ने लिखा, ''बहुत जल्दी बलात्कारी की लिस्ट के अंदर एक नाम और जुड़ जाएगा।'' एक ने लिखा, ''इसको कोई पहले स्कूल भेजो।''

एक ने लिखा, ''इसे फर्क नई पढ़ता का जमाना क्या कहता है।'' एक ने लिखा, ''लक्ष्य प्राप्ति अगला अनिरुद्धाचार्य।'' एक ने लिखा, ''नया इंडिया, नया बाबा।'' एक ने लिखा, ''अभी तो ठहरो ऐसे माहौल में सब के सब बाबा ही बनेंगे।'' एक ने लिखा, ''सच्चाई छुपाई गई अफवाह उड़ाई गई ,बात कुछ और थी और बताई कुछ और गई।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: abhinav arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X