Abhinav Arora का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बंद, साजिश के लगाए आरोप, बोले- वो नहीं चाहते कि राधा-कृष्ण...

Abhinav Arora Instagram Closed: बाल संत बनाकर सोशल मीडिया पर मशहूर हुए अभिनव अरोड़ा अभी के वक्त में काफी विवादों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से बंद हो गया है और एक नया अकाउंट बनाकर उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उनका अकाउंट बंद हो चुका है और इसके पीछे कुछ लोगों का षड्यंत्र है यह भी बात की है।
वायरल हो रही इस वीडियो में अभिनव अरोड़ा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इंस्टाग्राम उनके लिए अपने भक्तों से जुड़ने का एक बड़ा माध्यम था। लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करवा दिया है क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि श्री कृष्णा और राधा रानी का भक्त उनके संदेशों तक पहुंचे।
अभिनव अरोड़ा ने अपने इस वीडियो में कहा कि भक्ति की ताकत को कोई भी नहीं रोक सकता है और वह अपने भक्तों के साथ में जुड़े रहने के लिए कुछ दूसरे माध्यमों का भी प्रयोग करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिर्फ 10 साल की उम्र में अभिनव अरोड़ा ने आध्यात्मिक इनफ्लुएंसर के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है।
अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 9.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे और वह उनके धार्मिक और आध्यात्मिक कंटेंट को भी पसंद किया करते थे। अभिनव अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पर हिंदी त्योहार से लेकर शास्त्रों का पाठ और प्रतिष्ठित धार्मिक हस्तियों के साथ में बातचीत करते हुए नजर आते थे।


Click it and Unblock the Notifications











