सुर्खियों में आए 'गुलाल' के अभिमन्यु

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए अभिमन्यु सिंह ने लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा, "यहां जगह बनाना आसान नहीं है। गुलाल ने मुझे इसके लिए मौका दिया।"
सिंह ने कहा, "मेरा मानना है कि इस फिल्म के बाद मेरे संघर्ष के दिन खत्म हो चुके हैं लेकिन मेरा यह भी मानना है कि संघर्ष के दिन फिर से शुरू हो सकते हैं। मुंबई में मैंने आठ वर्षो तक काफी संघर्ष किया।"
मुंबई आने के बाद सिंह रंगमंच की दुनिया से जुड़ गए। उन्होंने कहा, "मैं मार्कण्ड देशपांडे के ग्रुप में शामिल हो गया। वह मेरे गुरु हैं। यहीं पर मेरी मुलाकात केके मेनन और अनुराग कश्यप से हुई। इन लोगों ने मुझे सहारा दिया और काम करने की प्रेरणा भी।"


Click it and Unblock the Notifications











