'निकम्मा' के लिए परफेक्ट फिट अभिमन्यु दसानी, तस्वीरों के साथ जानिए पूरी वजह
बॉलीवुड एक्टर अभिमन्यु दसानी ने अपनी तीसरी फिल्म 'निकम्मा' के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है, तो कइयों का सोचना है कि टैलेंटेड और डेडिकेटेड स्टार फिल्म के टाइटल के मुताबिक, फिट बैठेंगे या नहीं, जिसपर एक्टर के को-स्टार के पास बेहद सही जवाब है !बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिमन्यु दसानी ने खुद साबित कर दिया की वह सही मायने में निकम्मा हैं, क्योंकि एक्टर को उनकी सभी फिल्मों के सेट पर सोते हुए स्पॉट किया जा चुका है और उनके सभी को-स्टार्स के पास इसका सबूत है।
मर्द को दर्द नहीं होता से लेकर उनकी आने वाली फिल्म्स निकम्मा और आंख मिचोली तक, अभिमन्यु दसानी ने शॉट्स के बीच पूरी कॉस्ट्यूम में नींद ली है और उस दौरान की ली हुई तस्वीरें और वीडियो उसी की गवाही देते हैं।हाल ही में जबरदस्त तरीके से निकम्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। साल के सबसे बड़े मसाला एंटरटेनर कहे जाने वाली अभिमन्यु दसानी की निकम्मा ने अपने एंटरटेनमेंट के तड़के की वजह से दर्शकों के बीच एक बड़ी चर्चा पैदा कर दी है।

बता दें कि अभिमन्यु दसानी का किरदार आदि एक ऐसे युवा, बेरोजगार, लापरवाह लड़के की कहानी है, जो अपने परिवार के लिए जिम्मेदार और विश्वसनीय व्यक्ति में बदल जाता है।इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी के साथ शर्ली सेठिया और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। निकम्मा को सब्बीर खान ने निर्देशित किया है और 3 जून, 2022 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
इंटरनेशनली अक्लैमड 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, अभिमन्यु हमेशा अपने दिलचस्प कैरेक्टर्स के जरिए अनकन्वेंशनल परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल अपने डिजिटल डेब्यू मीनाक्षी सुंदरेश्वर के साथ उन्होंने अपने प्यारी औऱ सिंपल परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया था और सभी का दिल भी जीता था।निकम्मा के बाद, अभिमन्यु दसानी जल्द ही फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर 'आंख मिचोली' में दिखाई देंगे, जिसमें मृणाल ठाकुर, परेश रावल, शरमन जोशी और अन्य शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
