मैं सलमान खान का फैन नहीं हूं, 5 फुट के किसी खान सुपरस्टार का फैन नहीं हूं - अभिजीत
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य से तो सब वाकिफ ही होंगे। वही जो एक ज़माने में गाना गाते थे लेकिन अब केवल फालतू की बातें करते हैं। कल ही अभिजीत ने दावा किया था कि जब तक वो शाहरूख खान के लिए गाने गाते थे तब तक शाहरूख खान सुपरस्टार थे। उनके गाना बंद करते ही शाहरूख की किस्मत भी फूट गई।
अब अभिजीत ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के सिंगर्स को बढ़ावा देकर वो ज़लील काम कर रहे हैं। अभिजीत का कहना है कि एक तरफ सरहद पर सैनिक खून बहा रहे हैं, पाकिस्तान से देश की रक्षा कर रहे हैं दूसरी तरफ सलमान पाकिस्तान के सिंगर्स को बढ़ावा दे रहे हैं।

अभिजीत ने कहा कि सलमान अपनी हर फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर्स से गाना गंवाते हैं। क्या भारत के सिंगर्स की आवाज़ खराब है? सबसे देश से पाकिस्तानी सिंगर्स की सफाई होनी चाहिए। एक तरफ देश का एक तरफ सरहद पर लाशें गिरती हैं, किसी का बेटा रोता है, कोई अपना बाप खो देता है। लेकिन सलमान को फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कसम खा रखी है, पाकिस्तानी सिंगर्स को काम देने की।


Click it and Unblock the Notifications











