''मैंने कई हीरो को सुपरस्टार बनाया है- जब तक मैं था, शाहरुख खान रॉकस्टार थे''
बॉलीवुड के पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल सिंगर अभिजीत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेताओं पर काफी विवादित बयान दिये, खासकर शाहरुख खान को लेकर। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि सिंगर्स हमेशा लोगों को याद रहेंगे, लेकिन एक्टर्स को लोग भूल जाते हैं।
INTERVIEW: मैं एक्शन फिल्में भी कर लूंगा, लेकिन कुछ अलग होना चाहिए
बॉलीवुड से नाता तोड़ लेने की बात पर अभिजीत ने कहा, मैंने अपनी आवाज से कई सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गा रहा था, वो रॉकस्टार थे। लेकिन जबसे मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो सीधे अब लुंगी डांस पर आ गए हैं।

शाहरुख के लिए गाना छोड़ने की बात पर उन्होंने कहा, यह आत्म सम्मान और संस्कार की बात है। शाहरुख की दो फिल्म आई थी- ओम शांति ओम और मैं हूं ना। फिल्म की अंत में क्रेडिट्स के दौरान उन्होंने एक्टर्स लेकर हेयर ड्रेसर्स, कोरियोग्राफर, स्पॉटबॉय तक को दिखाया। लेकिन सिंगर्स को नहीं। ओम शांति ओम में भी ऐसा ही था। जब सब खत्म हो गया, तब हमारा नाम आया। हमें इस तरह की इज्जत नहीं चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











