..................... अभिजीत भट्टाचार्य ने किया कंगना रनौत का सपोर्ट | Abhijeet Bhattacharya supports Kangana Ranaut, drags Salman Khan, Shahrukh, Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत को सपोर्ट करते हुए सिंगर ने सलमान खान, अजय देवगन, शाहरुख खान पर साधा निशाना

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शुरुआत से ही मुखर रही हैं। हालांकि मुद्दा तब राजनीतिक बन गया, जब कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर दी। सोशल मीडिया पर शिवसेना और कंगना के बीच जमकर बहस हुई। वहीं, बुधवार को कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस पर BMC की टीम ने एक हिस्से को अवैध बताते हुए तोड़फोड़ कर दी।

इस मामले में जहां कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कंगना रनौत का सपोर्ट किया, वहीं कुछ ने चुप्पी बनाए रखी। ऐसे में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कंगना रनौत का पक्ष लेते हुए बॉलीवुड के अन्य बड़े नामों पर हमला किया है।

Kangana Ranaut

अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन पर निशाना साधते हुए लिखा- 'सलमान खान, सूरज पंचोली को बचाते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। अजय देवगन, संजय दत्त का समर्थन करते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा का बचाव करते हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं है लेकिन कंगना रनौत अगर सुशांत सिंह राजपूत का समर्थन कर रही हैं तो वो पब्लिसिटी स्टंट है। अच्छा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X