..................... Abhijeet Bhattacharya gets angry at Varun Dhawan after listening to Chunari Chunari remake song - Hindi Filmibeat

'सलमान खान इस गाने से सुपरस्टार बन गया था, तुम कुछ नहीं बनोगे..' 'चुनरी चुनरी' रीमेक पर भड़का ये सिंगर?

Chunri Chunri Remake Controversy: है जवानी तो इश्क होना है.. ये फिल्म काफी जल्दी रिलीज होने वाली है और इसमें वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। काफी समय के बाद एक बार फिर से डेविड धवन निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

Chunri Chunri

वरुण धवन के साथ साथ फिल्म पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर हैं। लेकिन इस वक्त इस फिल्म का एक गाना काफी चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान और सुष्मिता सेन के गाने चुनरी चुनरी के रीमेक के बारे में जो कि वरुण धवन की इस फिल्म में नजर आ रहा है।

Also Read
कौन है ये एक्ट्रेस, जिसकी मां ही चाहती थी 'लिव इन' में रहे बेटी? चेहरा देखकर लगेगा 440 वोल्ट का करंट!
कौन है ये एक्ट्रेस, जिसकी मां ही चाहती थी 'लिव इन' में रहे बेटी? चेहरा देखकर लगेगा 440 वोल्ट का करंट!

गाने को रीमेक किया गया है लेकिन ये काम एक दिग्गज सिंगर को अच्छा नहीं लगा। सिंगर ने भड़कते हुए वरुण धवन को कहा है, तुम कुछ नहीं बन पाओगे।

कौन है ये सिंगर जिन्होंने लगाई वरुण की क्लास

चुनरी चुनरी एक क्लासिकल गाना है जो कि फिल्म बीवी नंबर 1 में नजर आया था। सलमान खान और सुष्मिता सेन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। इस गाने के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया और इसके रीमेक को लेकर वो नाराज हैं। सलमान खान वाला हिस्सा अभिजीत भट्टातार्य ने गाया था जबकि सुष्मिता सेन वाला हिस्सा अनुराधा श्रीराम ने गाया था। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि, "सलमान खान और वरुण धवन में उतना ही फर्क है जितना अमिताभ बच्चन और असरानी में है। वरुण धवन मेरे गाए गाने के साथ न्याय नहीं कर सकते। सलमान खान इस गाने से सुपरस्टार बन गया, वरुण कुछ नहीं बन सकता।'' इसके बाद अभिजीत का ये बयान चर्चा में हैं। लोग इसपर अपनी राय दे रहे हैं।

क्या बोले लोग?

इस बयान पर लोगों के ढेरों रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अभिजीत भाई अलग लेवल नशा करता है, इसके बाद सलमान स्टार बने थे।'' एक ने लिखा, ''वरुण हमेशा सलमान बनने की कोशिश करता है।'' एक ने लिखा, ''संगीत भी घटिया है।'' एक ने लिखा, ''आइकॉनिक गानों को छोड़ दो यार।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

Read more about: varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X