'भारत नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे महात्मा गांधी...' विवादित बयान पर मिला अभिजीत भट्टाचार्य को लीगल नोटिस

Abhijeet Bhattacharya get legal notice: बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपनी खास गायकी के लिए याद किए जाते हैं।
उन्होंने कई नामी फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है, लेकिन इन दिनों वह अपनी बेबाकी की वजह से लाइमलाइट में बने हुए है। कभी वह सलमान खान पर निशाना साधते हैं तो कभी किसी और फिल्मी सितारे पर, लेकिन फिलहाल तो अभिजीत भट्टाचार्य अपनी बयानबाजी की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं।
अभिजीत भट्टाचार्य ने दिया विवादित बयान
दरअसल हाल ही में अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने एक इंटरव्यू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक बयान दिया था। जिस वजह से वह बुरी तरह से मुसीबत में फंस गए हैं। यह मामला कोर्ट तक पहुंचा है और पूणे के एक वकील ने उन्हें नोटिस भी भेज दिया है।
पूणे के वकील ने भेजा नोटिस
पूणे के वकील असीम सरोदे ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। असीम रसोदे का कहना है कि अगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने बयान पर लिखित माफी नहीं मांगी तो उनपर आपराधिक मुकदमा किया जाएगा। वकील का कहना है कि सिंगर को किसी भी बयान से पहले फैक्ट चैक करना चाहिए। क्योंकि 150 देशों ने महात्मा गांधी के पोस्टल स्टैंप निकाले हैं।
आखिर क्या कहा अभिजीत भट्टाचार्य ने
एक पॉडकास्ट में अभिजीत भट्टाचार्य ने महात्मा गांधी को लेकर बयान दिया है जिस वजह से वह बुरी मुसीबत में फंस चुके हैं। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि 'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए थे। भारत पहले से ही भारत था। पाकिस्तान बनाया गया है। गलती से महात्मा गांधी को यहां का राष्ट्रपिता बता दिया गया। जन्मदाता वो थे,पिता वो थे,दादा वो थे, नाना वो थे सब कुछ वही थे।'


Click it and Unblock the Notifications











