'बॉलीवुड में कोई देशभक्त नहीं.. पैसे लेकर करते हैं ऐसे काम', अभिजीत भट्टाचार्य ने खोल दी सबकी पोल

Abhijeet Bhattacharya Calls Bollywood Actors Paid Patriots: पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने गानों से ज्यादा विवादों और विवादित बयानों को लेकर छाए रहते हैं। अब एक बार फिर से अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर हैरान करने वाली बातें कही हैं।
अभिजीत भट्टाचार्य ने सारे के सारे बॉलीवुड स्टार्स को पेड देशभक्त बताया है। इसके साथ ही नाम लेते हुए कथित तौर पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर तंज कसा है। अभिजीत भट्टाचार्या ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया है जिससे उन्होंने बवाल मचा दिया है।
अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने इस इंटरव्यू में कहा, "देशभक्ति के लिए नाटक करो लेकिन रियल मत बनो। लोगों को पैसा दिया जाता है देशभक्त बनने के लिए। पैसे लेकर वो देशभक्ति निभाते हैं। लेकिन मैंने बड़ी कीमत चुकाई है। मैं बॉलीवुड से सिर्फ एक ऐसा देशभक्त हूं जिसने देशभक्त होने की मोटी कीमत चुकाई है। बॉलीवुड का एक आदमी देशभक्त नहीं है। पति कुछ बोलते हैं और पत्नी जाकर पार्लियामेंट में मजाक बनाती है। कोई रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं तो पत्नी दूसरी पार्टी में है जो उसे गाली देते हैं। पैसे देकर किसी के देशभक्ति मत कराओ। मैंने पैसे गंवाए हैं, मैंने बहुत कुछ गंवाया है देशभक्ति में। अब मैं सिर्फ गाना गाऊंगा लोगों को एंटरटेन करूंगा।"
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर निशाना साधा है। बल्कि इससे पहले भी वो अपने ऐसे विवादित बयानों को लेकर छाए रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











