पाकिस्तान कंट्रोवर्सी.. और सलमान, शाहरूख, आमिर पर निशाना.. फिर से!
जब भी पाकिस्तान से जुड़ी कोई कंट्रोवर्सी होती है बॉलीवुड में सबसे पहले निशाना तीनों खान और करण जौहर पर ही साधा जाता है।
जब भी बात पाकिस्तान से जुड़ी कंट्रोवर्सी की होती है तो कई लोग है जो सबसे पहले शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का ही नाम लेते हैं। और इस लिस्ट में सबसे उपर आते हैं अभिजीत भट्टाचार्य जिन्होंने एक बार पाकिस्तान से जुड़े मसले पर बॉलीवुड के तीनों खान सहित कईयो को निशाना साधा है।
सिर्फ सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान नहीं बल्कि उन्होंने महेश भट्ट और करण जौहर को भी आड़ो हाथों में लिया है। उन्होंने अपने उग्र ट्विट में कहा है कि भारत पाकिस्तानियों को देखते ही पेड़ से लटका दो। दरअसल उन्होंने ये ट्विट पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण यादव मामले में किया है। उनका कहना है कि अभी सारे खान चुप क्यों हैं।

अभिजीत ने कहा कि भारत में जहां पाकिस्तानी दिखे उन्हें पेड़ पर लटका दो। ज्यादातर वो भट्ट या करण जौहर के घरों में मिलेंग। ये कोई पहली बार नहीं है जब अभिजीत भट्टाचार्य ने निशाना साधा है।
इसके बाद उन्होंने लोगों से ये सवाल भी पूछा है कि सारे खान्स चुप क्यों हो। जाहिर है करण जौहर और मुकेश भट्ट के अलावा उन्होंने सीधे तौर पर बॉलीवुड के तीनों खान पर निशाना साधा है। हालांकि कोई जवाब इसका मिलता है या नहीं देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications