सिंगर अभिजीत पर भी लगा यौन शोषण का आरोप- उनका रिएक्शन हैरान कर देगा
मी टू कैंपेन के तहत एक महिला ने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में महिला ने लिखा कि 20 साल पहले की बात है जब अभिजीत ने कोलकाता के एक पब में उन्हें जबरदस्ती पकड़ा, बाहें मरोड़ा और किस कर लिया। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया।
सुपरहिट फिल्म की सीक्वल FINAL- नए कास्ट के साथ
इन आरोपों पर अभिजीत ने कहा कि, मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था, जबकि यह घटना है। मैं अपनी पूरी जिंदगी में किसी पब में नहीं गया हूं। आपने कभी मुझे फिल्मी या पेज 3 पार्टी में नहीं देखा होगा। यहां सिर्फ मेरे नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर किसी को इससे फायदा होता है तो अच्छी बात है।

इतना ही नहीं, सिंगर ने आगे जो कुछ कहा उसे पढ़कर शायद आपका भी खून खौल सकता है। अभिजीत ने कहा, जो लड़िकयां अभी आरोप लगाने के लिए बाहर आ रही हैं वो मोटी और भद्दी हैं। कोई उन्हें देखता भी नहीं। केवल लोगों का ध्यान खींचने के लिए वो इस तरह के आरोप लगा रही हैं। मैं इस बातों पर कोई ध्यान ही नहीं देना चाहता।
खैर, अभिजीत भले ही इन बातों को गंभीरता से ना लेना चाहें.. लेकिन मी टू अभियान अब इंडस्ट्री में जोर पकड़ चुका है। तनुश्री दत्ता के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती शेयर की है। जिसमें कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











