बिग बी को सम्मानित करेंगे ऐश-अभि
बॉलीवुड बादशाह अमिताभ बच्चन सितम्बर में अपने फिल्मी सफर का 40वां साल पूरा करने जा रहें है। इस अवसर पर उनकी पत्नी व अभिनेत्री जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन एक बहुत बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बना रहें है।
इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े लोग अमिताभ को सम्मानित करेंगे। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभि इस कार्यक्रम को लेकर बहुत मेहनत कर रहें है। अमिताभ के उपर एक कंसर्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें उनकी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर डांस तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर अमिताभ अपने पिता की लिखी कविताओं का पाठ भी करेंगे।
अपने आप में यह एक अनुठा किस्म का कार्यक्रम होगा जिसमें भारत की जानीमानी हस्तियां शामिल होगीं। भारतीय सिनेमा जगत में अमिताभ के योगदान को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।
abhishek bachchan aishwarya rai amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय जया बच्चन बॉलीवुड bollywood


Click it and Unblock the Notifications