..................... Abhi-Ash in Filmistan after 11 years | अभी-ऐश 11 साल बाद फिल्मिस्तान में - Hindi Filmibeat

अभी-ऐश 11 साल बाद फिल्मिस्तान में

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड की स्टार जोडी़ अभिषेक-ऐशवर्या 11 साल के बाद फिल्मिस्तान लौटी। यही वह जगह है 'जहां ढा़ई अक्षर प्रेम के' फिल्म की शूटिंग के दौरान अभि-ऐश की पहली मुलाकात हुई थी।

अभिषेक ने टि्वटर में लिखा है ''यही वह जगह है जहां आज से 11 साल पहले 'ढा़ई अक्षर प्रेम के' फिल्म के लिए हमने अपना पहला शॉट एक साथ दिया था। इस जगह से बहुत ही खुशनुमा यादें जुडी़ हैं।''

अभिषेक-ऐशवर्या एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्मिस्तान आए थे। यह स्टार जोडी़ ठीक उसी जगह पर शूटिंग कर रही थी जहां इन दोनों ने अपना पहला शॉट एक साथ दिया था। अभिषेक ने लिखा है 'उस वक्त मैंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि दुबारा यहां हम पति-पत्नि की तरह शूटिंग करेंगे। वक्त कितनी जल्दी गुजरता है, जिंदगी कैसे बदल जाती है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X