'मुझे दोस्ताना-2 करनी ही नहीं थी'

By Bbc

अभय की आने वाली फ़िल्म है 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा'.

अभिनेता अभय देओल बहुत सोच विचार कर फ़िल्में करते हैं. अगर उन्हें कहानी पसंद ना आए तो वो फ़िल्म नहीं करते चाहे वो किसी भी बैनर की हो. ये दावा ख़ुद अभय ही करते हैं.

मुंबई में एक पर्यावरण पर आधारित पत्रिका को लॉन्च करने पहुंचे अभय देओल को पत्रकारों ने घेर लिया और उनसे पर्यावरण पर तो सवाल कम ही पूछे गए लेकिन फ़िल्मों से संबंधित सवालों की झड़ी लग गई.

हाल ही में मीडिया में ख़बरें आईं कि अभय ने करण जौहर की 'दोस्ताना 2' में काम करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसमें डीनो मोरिया और रितेश देशमुख भी थे.

अभय से जब इस पर सफ़ाई मांगी गई तो वो बोले, "ये बिलकुल बेबुनियाद बात है. मैंने 'दोस्ताना 2' में काम करने से सिर्फ़ इसलिए इनकार किया क्योंकि मुझे उसका सबजेक्ट पसंद नहीं आया. मेरा दिल नहीं माना वो फ़िल्म करने के लिए इसलिए मैं तैयार नहीं हुआ. इसके अलावा मेरे इनकार की कोई और वजह नहीं है."

अभय के मुताबिक़ वो एक साल में 10 फ़िल्में करने वाले अभिनेता नहीं है और ज़्यादा से ज़्यादा साल में सिर्फ़ तीन फ़िल्में ही करते हैं.

अभय की आने वाली फ़िल्म 'शंघाई' है, जिसके निर्देशक 'लव, सैक्स और धोखा' जैसी चर्चित फ़िल्म बना चुके दिबाकर बनर्जी हैं.

फ़िल्म के बारे में अभय ने बताया, "ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर फ़िल्म है. फ़िल्म युवाओं को ज़रूर आकर्षित करेगी. दिबाकर की ख़ासियत है कि वो गंभीर विषय को भी मनोरंजक तरीके से पर्दे पर पेश करते हैं."

नए दौर में अभय की पसंदीदा अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा हैं जिनके साथ वो काम करना चाहते हैं.

अभय ने ये भी बताया कि वो काफ़ी शर्मीले किस्म के हैं और अपने चचेरे भाइयों सनी और बॉबी देओल के साथ ऐक्टिंग करने में असहज महसूस करेंगे.

पर्यावरण के बारे में अभय कहते हैं कि वो ख़ुद भी बेहद साफ़ सफ़ाई पसंद इंसान हैं और अपने आसपास के लोगों को भी साफ़-सफ़ाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं.

अभय की आने वाली फ़िल्म है 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' जो जून में रिलीज़ हो रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X