फिल्म प्रमोशन से नफरत है: अभय

अभय देओल की पिछली कई फिल्में आई पर अभय ने कभी प्रमोशन के काम में हिस्सा नही लिया उनका कहना है, '' फिल्म को प्रमो करने का काम निर्माता का होता है न कि अभिनेता का। मैं एक अभिनेता हूं न कि विक्रेता।''
अभय देओल की फिल्म देव डी रिलीज होने वाली है। इसमें उनका किरदार आधुनिक देवदास का है। फिल्म में भले ही उनका किरदार आधुनिक देवदास का हो पर असल जिंदगी में अभय अपने विचारों का अनुसरण करते है।
पर अभय ने इसका एक रास्ता निकाला है वो ब्लाग के जरिए फिल्म के प्रमोशन में लगे है। अपने ब्लाग में अभय लिखते है कि मुझे फिल्में बनाने में आनन्द आता है न कि उन्हें बेचने में।


Click it and Unblock the Notifications