अभय देओल ने दिया व्याख्यान

अभय ने कहा, "विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने का अनुभव लाजवाब रहा। श्रोता मेरी बातों को गंभीरता से सुन रहे थे। मुझसे बॉलीवुड को लेकर सवाल पूछे गए। कई ने सवाल किया कि बॉलीवुड में इतनी तेजी से बदलाव कैसे हो रहे हैं।"
अभय ने गत 21 मार्च को विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया था। उन्होंने कहा, "मैंने मल्टीप्लेक्स बनाम सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों, नई अर्थव्यवस्था, वैश्विक बनते बॉलीवुड और प्रतिभाओं को लेकर अपने विचार रखे।"
अभय ने कहा, "लोगों ने मुझसे कई सवाल पूछे। एक ने मेरी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म देव डी के बारे में पूछा कि कुछ दृश्यों की शूटिंग मैंने कैसे की थी।"
अभय की आगामी फिल्म 'आएशा' होगी। वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर कर रहे हैं। अभय के साथ फिल्म में अभिनेत्री सोनम कपूर दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











